अयोध्या: उपासा के प्रदेश महामंत्री बने भोले, कहा- वेतन विसंगति के लिये करेंगे संघर्ष
अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज राजपत्रित सेवा संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री भोले नाथ प्रसाद शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रवक्ताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया। मूल रूप से बलिया जनपद के निवासी श्री प्रसाद यहां राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज राजपत्रित सेवा संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री भोले नाथ प्रसाद शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रवक्ताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया। मूल रूप से बलिया जनपद के निवासी श्री प्रसाद यहां राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं।
नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री श्री प्रसाद ने बताया कि तकनीकी शिक्षा परिषद के विनियम 2019 के लागू होने के उपरांत प्रवक्ता वर्ग के वेतन निर्धारण में उत्पन्न हुई विसंगति के निराकरण के लिये निदेशक प्राविधिक शिक्षा को मांग पत्र दिया गया है। संगठन कर्मचारियों के हित के लिए सदैव संघर्ष करता रहेगा।
इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य जयराम, विभागाध्यक्ष डा प्रीतम वर्मा, प्रवक्ता श्रीमती प्रतिमा यादव, श्रीमती अनामिका शर्मा अन्य तथा कर्मचारी मौजूद रहे। इस संगठन के साथ तकनीकी सेवा संघ का प्रांतीय चुनाव और पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में 9 सितंबर को संपन्न हुआ था।
यह भी पढ़ें:-वीर शहीदों के लंबे आंदोलन और संघर्ष का परिणाम है अलग झारखंड राज्य: हेमंत सोरेन
