बरेली: कंट्रोल रूम में कोरोना के सैंपल रखकर भूल गए अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सैंपल की रिपोर्ट समय पर आने को लेकर हमेशा से स्वास्थ्य विभाग के अफसर दूसरे विभाग को दोष देते रहते हैं, लेकिन विभाग के अफसरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दो दिन पहले जांच के लिए एक निजी अस्पताल से लिए गए सैंपल का बॉक्स जांच के लिए भेजने की बजाए …

बरेली,अमृत विचार। सैंपल की रिपोर्ट समय पर आने को लेकर हमेशा से स्वास्थ्य विभाग के अफसर दूसरे विभाग को दोष देते रहते हैं, लेकिन विभाग के अफसरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दो दिन पहले जांच के लिए एक निजी अस्पताल से लिए गए सैंपल का बॉक्स जांच के लिए भेजने की बजाए उसे कंट्रोल रूम में ही रखकर भूल गए। इस वजह से अब वहां तैनात कर्मचारियों में दहशत है।

बीते दिनों एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने शहर के दो निजी अस्पतालों में इलाज कराया था। एहतियातन एक अस्पताल ने इलाज के दौरान ही सैंपल लेकर जांच को आईवीआरआई भेजा था। रिपोर्ट पॉजि‌टिव मिली और दो दिन बाद ही संक्रमित की मौत हो गई। व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद निजी अस्पताल के स्टाफ का सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए गए।

इस क्रम में सर्विलांस टीम ने अस्पताल के नौ लोगों के सैंपल लिए मगर सैंपल जांच कराने के बजाय कंट्रोल रूम के केबिन में ही रख दिए। कंट्रोल रूम में तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि सैंपल रखने के दौरान ही आपत्ति जताई थी मगर उन्हें चुप करा दिया गया। 30 जून का लिए गए सैंपल अब तक जांच को नहीं भेजे गए हैं। ड्यूटी करने वालों में घबराहट है। वे ड्यूटी करने से भी घबरा रहे हैं। बताया कि इस बाबत उन्होंने ‌आईडीएसपी प्रभारी को कॉल की मगर सुनवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार