हरदोई : गर्भवती की पिटाई के बाद करना पड़ा गर्भपात, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। पति के ननिहाल में रह रही गर्भवती के साथ परिवारिक सदस्यों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि परिवारिक सदस्यों ने उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी। जिसके चलते उसे गर्भपात करना पड़ा। इसके बाद पीड़िता ने टड़ियावां कोतवाली में तहरीर देते हुए तीन लेागों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। टड़ियावां …

अमृत विचार, हरदोई। पति के ननिहाल में रह रही गर्भवती के साथ परिवारिक सदस्यों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि परिवारिक सदस्यों ने उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी। जिसके चलते उसे गर्भपात करना पड़ा। इसके बाद पीड़िता ने टड़ियावां कोतवाली में तहरीर देते हुए तीन लेागों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

टड़ियावां थाना क्षेत्र के मजरा मजरा भड़ायल निवासी जोगेन्द्र के मुताबिक, उन्होंने बेटी रुपाली की शादी इसी गांव में रहने वाले प्रफुल्ल के साथ कराई थी। प्रफुल्ल अपनी पत्नी रुपाली के साथ ननिहाल में ही रह रहा था। आरोप है कि 14 सितंबर प्रफुल्ल कामकाज के सिलसिले में बाहर गया हुआ था और उनकी बेटी घर पर अकेली थी।

बताया कि उनकी बेटी तीन माह की गर्भवती थी। आरोप है कि किसी बात को लेकर बेटी के ममेरे ससुर ससुर उमेश,रमेश और धर्मेश गाली-गलौज करने लगे और उन्हें अपने घर से भगाने की बात करने लगे। इस रुपाली ने प्रफुल्ल से बात करनी चाही लेकिन उन्होंने एक न सुनीं। आरोप है कि दबंगों ने गर्भवती की पिटाई करते हुए उसे घर से बाहर कर दिया। इस मार पिटाई में उसका गर्भपात हो गया और उनकी हालत नाजुक हो गई। आनन-फानन महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और ममेरे ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: प्रेमविवाह कर जिस पति को पत्नि ने माना देवता, वो निकला हैवान! जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार