अयोध्या: श्रीराम अस्तपाल के गेट पर मिला बायो मेडिकल वेस्ट, कमिश्नर बोले- नोटिस भेजो
अयोध्या। अयोध्या में अमृत विचार की खबर का एक और बड़ा असर हुआ है। अस्पतालों के बाहर फैले बायो मेडिकल वेस्ट की खबर का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त नवदीप रिनवा शुक्रवार को खुद अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंचे। श्रीराम अस्पताल पहुंचे तो हकीकत सामने आ गई। अस्पताल के गेट पर फैले अस्पताली कचरा को देख …
अयोध्या। अयोध्या में अमृत विचार की खबर का एक और बड़ा असर हुआ है। अस्पतालों के बाहर फैले बायो मेडिकल वेस्ट की खबर का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त नवदीप रिनवा शुक्रवार को खुद अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंचे। श्रीराम अस्पताल पहुंचे तो हकीकत सामने आ गई। अस्पताल के गेट पर फैले अस्पताली कचरा को देख भड़क उठे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को श्रीराम अस्पताल को नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए।

श्रीराम अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्हें हर जगह केवल गंदगी और अव्यवस्था ही नजर आई, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन मिलाया, लेकिन फोन बंद मिला। मंडलायुक्त की निरीक्षण की जानकारी पर पहुंचे सीएमएस व अन्य अफसरों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अफसरों को चेताया कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने श्रीराम अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों व तीमारदारों से उनका कुशलक्षेम भी पूछा और अस्पताल से मिलने वाली की जानकारी हासिल की।
बिजली न होने के बाद जनरेटर भी बंद होने के कारण गर्मी से बेहाल मरीजों को देख मंडलायुक्त नाराज हो उठे। उन्होंने सीएमएस को जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिया। गौरतलब है कि अमृत विचार ने अस्पतालों के बाहर फैले बॉयो मेडिकल वेस्ट को लेकर बायो मेडिकल वेस्ट की समस्या को लेकर अमृत विचार में 12 सितंबर के अंक में शहर की हवा खा लिए, तो अब दवा खाओ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: फाइलेरिया व मलेरिया की दस्तक, डेंगू भी कतार में …बारिश से मच्छर जनित रोगों का बढ़ा खतरा
