कानपुर: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के विशेष विमान में आई तकनीकी खराबी, सभी को उतारा गया
कानपुर/अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का शहर खेलने आयी इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की टीमों के विशेष विमान में तकनीकी खराबी आ गयी। सभी खिलाड़ी चकेरी एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रवाना होने के लिए निकले थे। जिसके बाद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स को नीचे उतार दिया गया। वहीं, इसदौरान मुंबई की …
कानपुर/अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का शहर खेलने आयी इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की टीमों के विशेष विमान में तकनीकी खराबी आ गयी। सभी खिलाड़ी चकेरी एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रवाना होने के लिए निकले थे। जिसके बाद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स को नीचे उतार दिया गया। वहीं, इसदौरान मुंबई की फ्लाइट को रन-वे पर खड़ा रखने से यात्रियों ने हंगामा कर दिया। जिसे चलते विमानन कंपनी और एयरपोर्ट अथॉरिटी के लिए असमंजस्य की स्थिति बन गयी।

शुक्रवार को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमों को चकेरी एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए इंदौर के लिए रवाना होना था। विमान में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के साथ ब्रॉडकास्टिंग टीम के सदस्य और रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आयोजक भी थे। दोपहर करीब 3 बजे विमान को इंदौर के लिए उड़ान भरना था लेकिन तकनीकी खराबी से विमान रन-वे तक भी नहीं जा सका।
इंजीनियरों ने विमान सही करने काप्रयास किया लेकिन जब सही नहीं कर सके तो खिलाड़ियों को नीचे उतारने के निर्देश दिए गए। उधर, मुंबई से आयी फ्लाइट को रन-वे पर रोक दिया गया। काफी देर इंतजार के बाद विशेष विमान को हटाया गया जिसके बाद मुंबई का विमान टैक्सी वे पर आया। कंपनी मुंबई की फ्लाइट को निरस्त कर उस विमान से खिलाड़ियों को इंदौर भेजने की बात कर रही है। वहीं, मुंबई के यात्रियों को वाया लखनऊ मुंबई के लिए भेजा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-Road Safety World Series : इंदौर में तेज बारिश, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैचों पर संकट के बादल
