अमरोहा: फेसबुक पर एक समुदाय की भावनाएं भड़काने पर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /नौगांवा सादात, अमृत विचार। एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भड़काऊ पोस्ट लिख दी। पोस्ट वायरल होते ही एक समुदाय में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने इस पोस्ट के बारे में पुलिस को जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पोस्ट देखी तो मोहल्ला हाता नौगांवा सादात जिला अमरोहा के फेसबुक …

अमरोहा /नौगांवा सादात, अमृत विचार। एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भड़काऊ पोस्ट लिख दी। पोस्ट वायरल होते ही एक समुदाय में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने इस पोस्ट के बारे में पुलिस को जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पोस्ट देखी तो मोहल्ला हाता नौगांवा सादात जिला अमरोहा के फेसबुक अकाउंट पर 15 सितंबर को 11 घंटे पहले की गई पोस्ट मिली। जिसमें एक समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी की गई थी। पुलिस ने दबिश देकर पोस्ट करने के आरोपी युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पोस्ट डालने की बात कबूल की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : राजीव तरारा ने कहा, राज्य सरकार बेहतर शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

संबंधित समाचार