PM मोदी के जन्मदिन पर नेताओं ने दी बधाई, सीएम योगी ने की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कमाना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज उनके जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार' गत आठ वर्षों में जनता ने जिस नए भारत की शिल्प रचना होते हुए देखी है, …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज उनके जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी का आज 72वां जन्मदिन है।
'एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार'
गत आठ वर्षों में जनता ने जिस नए भारत की शिल्प रचना होते हुए देखी है, उससे वह इस निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी सच्चे अर्थों में जन आकांक्षाओं के प्रतिबिंब और भारतीयता के प्रतीक हैं।
पढ़ें मेरा यह लेख… pic.twitter.com/fu8eHtND43
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 17, 2022
अपने बधाई संदेश में योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पी, ‘अंत्योदय’ हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम माँ भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”
'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पी, 'अंत्योदय' हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
प्रभु श्री राम माँ भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।#HappyBdayModiJi pic.twitter.com/s6y2AlEvxX
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2022
इस अवसर योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए एक लेख भी लिखा है।‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार’ शीर्षक वाले इस लेख को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए योगी ने कहा, “गत आठ वर्षों में जनता ने जिस नए भारत की शिल्प रचना होते हुए देखी है, उससे वह इस निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सच्चे अर्थों में जन आकांक्षाओं के प्रतिबिंब और भारतीयता के प्रतीक हैं।”
गरीबों,पिछड़ों और वंचितों को सम्मान देकर सामाजिक न्याय की पटकथा के सबसे बड़े लेखक,विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता,जनहित को सर्वोपरि रखने वाले,हम सभी के प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक मा0 प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं।#HappyBdayModiji pic.twitter.com/igZCknWcgh
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 17, 2022
इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “गरीबों, पिछड़ों और वंचितों को सम्मान देकर सामाजिक न्याय की पटकथा के सबसे बड़े लेखक, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता, जनहित को सर्वोपरि रखने वाले, हम सभी के प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं।”
मेरा वचन है भारत मां को
तेरा शीश नहीं झुकने दूंगा!माँ भारती के सच्चे सेवक, जननायक,
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। #HappyBdayModiJi pic.twitter.com/WzxY1VnWBt— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) September 17, 2022
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनायें दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीश नहीं झुकने दूंगा। माँ भारती के सच्चे सेवक, जननायक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र माेदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।”
यह भी पढ़ें-PM Modi Birthday Special: 70 साल बाद पीएम मोदी के हाथों भारत में होगी चीता युग की वापसी
