बहराइच: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जन्म से लेकर पीएम बनने तक के सफर की लगी प्रदर्शनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को नगर पालिका सभागार में जन्म से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर की प्रदर्शनी लगी। प्रदर्शनी का अधिकारियों के साथ विधायकों ने निरीक्षण किया। सभी ने केक काटकर पीएम का जन्मदिन मनाया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72 वा जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से पूरे देश में …

बहराइच। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को नगर पालिका सभागार में जन्म से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर की प्रदर्शनी लगी। प्रदर्शनी का अधिकारियों के साथ विधायकों ने निरीक्षण किया। सभी ने केक काटकर पीएम का जन्मदिन मनाया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72 वा जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से पूरे देश में मनाया जा रहा है। वही शनिवार को बहराइच शहर के नगर पालिका हाल में प्रधानमंत्री का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। इस दौरान भाजपा के सभी विधायक डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरीके से उन्होंने बचपन से संघर्ष करते हुए मुख्यमंत्री के बाद प्रधानमंत्री बने और भारत को एक अलग पहचान दिलाते हुए विश्व गुरु की ओर ले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को छोड़ो आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। इस दौरान नगरपालिका के हाल में ही प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका विधायक व डीएम एसपी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर का सचित्र अवलोकन भी किया।

इस दौरान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद भारत माता की जय के नारे लगे। कार्यक्रम में नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर, नगर विधायक प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, पायगपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, अधिशाषी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा, नगर पालिका के कर्मचारी समेत अन्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें-झांसी में स्वतंत्र देव सिंह ने किया ऐलान- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 51 हजार घरों तक पहुंचेगा नल से जल

संबंधित समाचार