अयोध्या : खुद बीमार है उप केंद्र शांतिपुर, कैसे हो मरीजों का इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार के अंतर्गत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुर का निर्माण सितंबर 2008 में 8 लाख 18 की लागत से हुआ था, जिसमें मोदरामहेशपुर, पुरखेपुर, नरियावां पंडित का पुरवा समेत 6210 आबादी के लोगों के इलाज के साथ प्रसव की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन आज हालत यह है कि …

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार के अंतर्गत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुर का निर्माण सितंबर 2008 में 8 लाख 18 की लागत से हुआ था, जिसमें मोदरामहेशपुर, पुरखेपुर, नरियावां पंडित का पुरवा समेत 6210 आबादी के लोगों के इलाज के साथ प्रसव की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन आज हालत यह है कि अब स्वास्थ्य केंद्र स्वयं बीमार है।

खिड़कियां टूटी हैं। दरवाजे गायब हैं। शौचालय टूटकर खराब हो गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी ही गंदगी है। स्वास्थ्य उप केंद्र शांतिपुर के निर्माण के समय विभाग ने ध्यान नहीं दिया।

सीएचओ शकीना ने बताया कि फरवरी 2021 में हमारी पोस्टिंग यहां हुई। स्वास्थ्य केंद्र की हालत इस तरह थी बैठना मुश्किल था। अस्पताल के सभी दरवाजे तोड़कर लोग उठा ले गए थे। बिजली के बोर्ड और पंखे गायब हो गए थे। किसी तरह साफ सफाई करा कर दो कमरे में दरवाजा लगवाया गया है।

जो गांव इस स्वास्थ्य उप केंद्र के अंतर्गत आते हैं। केंद्र से उनकी दूरी अधिक है, जिसके चलते उन गांव के मरीज तो केंद्र पर नहीं आते लेकिन जो भी मरीज आ रहे हैं उनका इलाज किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक पूरा बाजार डॉ अमित वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र शांतिपुर की दशा खराब है, जिसे ठीक कराने के लिए पत्राचार किया गया है। टीम भी जांच कर चुकी है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: उप स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुर को ही है इलाज की जरूरत, भवन पूरी तरह हुआ जर्जर

संबंधित समाचार