अखिलेश यादव ने बोला हमला- भाजपा सरकार में यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमलावर है। वह सोशल मीडिया के जरिए उप्र की सत्ता संभाल रही योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक ही बेड पर दो-दो प्रसूताओं को इलाज देने को मामले में भाजपा …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमलावर है। वह सोशल मीडिया के जरिए उप्र की सत्ता संभाल रही योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक ही बेड पर दो-दो प्रसूताओं को इलाज देने को मामले में भाजपा सरकार को घेरा है।

साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बदहाल बताया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि, ट्वीट कर कहा कि ‘गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज हो रहा है। यह मुख्यमंत्री के गृह जनपद का हाल है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त है।

अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य विभाग की बागडोर संभाल रहे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर भी तंज कसा। सपा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को छापेबाज़ उपमुख्यमंत्री बताया! कहा कि ‘अपने फोटो खिंचाऊ दौरे बंद कर दम तोड़ चुकी स्वास्थ सेवाओं को सुधारें। उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं और 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाली सरकार में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज हो रहा है, यह शर्मनाक है!

उन्होंने कहा कि ‘लालगंज के सीएचसी में सामने आई तस्वीर स्तब्ध करने वाली है। दो साल से जनरेटर खराब, स्वास्थ्य विभाग बेखबर। ये नंबर वन स्वास्थ्य सेवाओं का हाल है। औरैया के अस्पताल में जुकाम व एलर्जी की दवाएं भी उपलब्ध नहीं है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा कर दी है, जनता पीड़ित है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : कांग्रेसियों ने की पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग, भाजपा सरकार को बताया दलित विरोधी

संबंधित समाचार