जन्मदिन के दिन भी कर्तव्य पथ पर PM Modi, बोले- मां के पास नहीं जा सका लेकिन लाखों माताओं से आशीर्वाद मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्योपुर (मध्य प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन (शनिवार) पर श्योपुर महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भाग लिया और विकास केंद्रों का उद्घाटन किया। मोदी ने श्योपुर के कराहल में स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद …

श्योपुर (मध्य प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन (शनिवार) पर श्योपुर महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भाग लिया और विकास केंद्रों का उद्घाटन किया। मोदी ने श्योपुर के कराहल में स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

सीएम शिवराज ने कहा कि आज पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है, रक्तदान के शिविर हो रहे हैं। रोजगार की अपार संभावनाएं लेकर PM हमारे बीच पधारे हैं। आजीविका मिशन की बहने पहले मजदूरी करती थी आज मालिक बन गई हैं। पहले यहां 1000 बेटो पर 912 बेटियां पैदा होती थी अब 976 हो रही हैं।

वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि अगर मेरे जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम नहीं रहता तो मैं अपनी मां के पास जाता, उनके चरण छू करके आशीर्वाद लेता। आज मैं अपनी मां के पास नहीं जा सका लेकिन आज जब मेरी मां देखेगी कि मध्य प्रदेश के आदीवासी अंचल की लाखों माताएं मुझे आशीर्वाद दे रही हैं, तो उनको जरूर संतोष होगा। विश्वकर्मा जयंती पर स्वयं सहायता समूहों का इतना बड़ा सम्मेलन अपने आप में बहुत विशेष है। मैं आप सभी को सभी देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की भी शुभकामनाएं देता हूं। मेरे लिए देश की माताएं, बहनें, बेटियां मेरा सबसे बड़ा रक्षा कवच हैं। शक्ति का श्रोत हैं, मेरी प्रेरणा हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आज इस बात की भी खुशी है कि भारत की धरती पर अब 75 साल बाद चीता फिर से लौट आया है। अब से कुछ देर पहले मुझे कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ने का सौभाग्य मिला। पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के नए भारत में एक बहुत बड़ा अंतर हमारी नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है। आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारीशक्ति का परचम लहरा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश की 2 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को अपने घर की मालकिन बनाया है। मुद्रा योजना के तहत भी अभी तक देशभर में 19 लाख करोड़ रुपये का बिना गारंटी का ऋण छोटे-छोटे व्यापार, कारोबार के लिए दिया जा चुका है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण उन्हें समाज में भी उतना ही सशक्त करता है। हमारी सरकार ने बेटियों के लिए बंद दरवाजे को खोल दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि बेटियां अब सैनिक स्कूलों में भी दाखिला ले रही हैं, पुलिस कमांडो भी बन रही हैं और फौज में भी भर्ती हो रही हैं। कल आप स्वयं सहायता समूह होंगे, लेकिन आज आप राष्ट्र सहायता समूह बन चुके हैं। राष्ट्र की सहायता कर रहे हैं। महिला स्वयं सहायता समूह की यही ताकत आज विकिसत भारत, आत्मनिर्भर भारत बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। 2014 के बाद से ही देश, महिलाओं की गरिमा बढ़ाने, महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान में जुटा हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश में 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर, 9 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला के गैस कनेक्शन देकर और करोड़ों परिवारों में नल से जल देकर, आपका जीवन आसान बनाया है। सितंबर का ये महीना देश में पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। भारत की कोशिशों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मोटे अन्नाज के वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। पिछले 8 वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने में हमने हर प्रकार से मदद की है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में 8 करोड़ से अधिक बहनें इस अभियान से जुड़ चुकी हैं। एक प्रकार से 8 करोड़ परिवार इस काम में जुड़े हुए हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण परिवार से कम से कम एक महिला, बहन, बेटी हो या मां हो इस अभियान से जुड़े। यहां मध्य प्रदेश की भी 40 लाख से अधिक बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। जिस भी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, उस क्षेत्र में, उस कार्य में सफलता अपने आप तय हो जाती है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसको महिलाओं ने नेतृत्व दिया है। आज मध्यप्रदेश में स्वयं सहायता समूह द्वारा राज्य में 10 लाख पौधों का रोपण भी किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए आप सभी का यह संगठित प्रयास, भारत के पर्यावरण के प्रति प्रेम, पौधे में भी परमात्मा देखने वाला मेरा देश आपके प्रयासों से भारत को एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के ‘नए भारत’ में एक बहुत बड़ा अंतर हमारी नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है। आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारीशक्ति का परचम लहरा रहा है।

ये भी पढ़ें :  PM Modi का 72वां जन्मदिन आज, राहुल गांधी ने दी बधाई, CM योगी ने बताया- एक भारत श्रेष्ठ भारत का शिल्पकार

संबंधित समाचार