PM Narendra Modi Birthday : ‘एक दिन की छुट्टी लीजिए…’, बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम मोदी को क‍िया बर्थडे व‍िश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने पीएम मोदी को खास अंदाज में बधाई दी है। शाहरुख ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी …

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने पीएम मोदी को खास अंदाज में बधाई दी है। शाहरुख ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी से छुट्टी लेकर बर्थडे एंजॉय करने के लिए कहा है।

शाहरुख खान का ट्वीट
शाहरुख खान ने ट्वीट किया कि ‘हमारे देश और लोगों के कल्याण के लिए आपका समर्पण बहुत ही सराहनीय है। आपके पास अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की शक्ति और स्वास्थ्य हो। एक दिन की छुट्टी लीजिए और अपने जन्मदिन का आनंद लें। सर, जन्मदिन की शुभकामनाएं।

कंगना ने नरेंद्र मोदी को बताया अवतार
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। बचपन में एक रेलवे प्लैटफॉर्म पर चाय बेचने से लेकर इस दुनिया के सबसे ताकतवर आदमी बनने तक का आपका सफर शानदार है। हम आपके लंबे जीवन की कामना करते हैं लेकिन राम, कृष्ण और गांधी की तरह आप अमर हैं। आपकी विरासत को कोई भी नहीं मिटा सकता इसीलिए मैं आपको अवतार कहती हूं। आपको हमारे नेता के रूप में पाकर धन्य हो गई।

अक्षय कुमार ने खूब की तारीफ
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आपकी दूर दृष्टि, आपकी गर्मजोशी और काम करने की आपकी क्षमता जैसी आपकी कुछ जीचें मुझे बहुत प्रेरित करती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी। आपके स्वास्थय, खुशी और आने वाले गौरवशाली साल की कामना करता हूं।’

‘आपका लीडरशिप देश को और मुझे प्रेरित करता है’
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी। आपका लीडरशिप देश को और मुझे प्रेरित करता है। सर, आपका साल अच्छा बीते और आपको अच्छा स्वास्थ्य मिले।’

ये भी पढ़ें :PM Modi का 72वां जन्मदिन आज, राहुल गांधी ने दी बधाई, CM योगी ने बताया- एक भारत श्रेष्ठ भारत का शिल्पकार

संबंधित समाचार