महारानी के ताबूत को देखने आईं महिलाओं को दिखाया प्राइवेट पार्ट, फिर नदी में कूद गया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लंदन। लंदन में महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के ताबूत को देखने के लिए कतार में खड़ी महिलाओं को 19-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपना गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) दिखाया और कम-से-कम दो महिलाओं का यौन शोषण किया। उसकी पहचान एडियो एडेशाइन के रूप में हुई जो पुलिस से बचने के लिए थेम्स नदी में कूद गया। नदी …

लंदन। लंदन में महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के ताबूत को देखने के लिए कतार में खड़ी महिलाओं को 19-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपना गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) दिखाया और कम-से-कम दो महिलाओं का यौन शोषण किया। उसकी पहचान एडियो एडेशाइन के रूप में हुई जो पुलिस से बचने के लिए थेम्स नदी में कूद गया। नदी से निकलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को देखने के लिए रोजाना हजारों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में कतार में खड़ी महिलाओं को 19 साल के एक युवक ने कथित तौर पर अपना गुप्तांग दिखाया और करीब दो महिलाओं का यौन शोषण किया। हंगामा होने पर आरोपी थेम्स नदी में कूद गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी युवक का नाम एडियो एडेशाइन है। वेस्टमिंस्टर हॉल ने बुधवार को जनता के लिए अपने दरवाजे खोले। इसके बाद विक्टोरिया टॉवर गार्डन में कतार में इंतजार कर रहे लोग धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए महारानी के ताबूत के दर्शन कर रहे थे। हजारों की कतार तेजी से लगभग तीन मील तक फैल गई, जिसमें लोग रात भर जागते रहे।

इसी दौरान आरोपी युवक ने भीड़ में महिलाओं को अपना गुप्तांग दिखाया और दो महिलाओं के साथ यौन शोषण किया। हंगामा होने पर आरोपी एडियो एडेशाइन ने पुलिस अधिकारियों से बचने के लिए टेम्स नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने नदी से निकालकर उसे गिरफ्तार किया। वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने के बाद शुक्रवार को उसे हिरासत में भेज दिया गया।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 8 सितंबर को 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। महारानी के अंतिम संस्कार में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। इसके साथ ही अमेरिका, चीन, फ्रांस और कनाडा सहित कई देशों के राष्ट अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें : Photos: ‘समरकंद’…तैमूर, बाबर और सिकंदर से वास्ता रखने वाला सदियों पुराना शहर, अतीत के झरोखे से देखिए इसका इतिहास

संबंधित समाचार