पाकिस्तान को मिलेगा नया सेना प्रमुख, पीएम शाहबाज शरीफ नवंबर में करेंगे नियुक्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नवंबर में समय पर नये सेना प्रमुख की नियुक्ति करेंगे। आसिफ के इस बयान से कुछ दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मांग की थी कि नये सेना प्रमुख की नियुक्ति चुनाव के बाद नयी सरकार द्वारा की जानी …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नवंबर में समय पर नये सेना प्रमुख की नियुक्ति करेंगे। आसिफ के इस बयान से कुछ दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मांग की थी कि नये सेना प्रमुख की नियुक्ति चुनाव के बाद नयी सरकार द्वारा की जानी चाहिए।

आसिफ ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ नवाज शरीफ ने चार बार यह राजनीतिक जिम्मेदारी निभायी है और शहबाज नवंबर में यही काम करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि संविधान में सेना प्रमुख की नियुक्ति से संबंधित नीति बिल्कुल स्पष्ट है, लेकिन खान इसे विवादास्पद बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ वह सिर्फ सेना प्रमुख की नियुक्ति को विवादास्पद बनाना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि किसी के भी मन में संविधान एवं संस्थाओं के प्रति सेना के प्रमुख की निष्ठा पर कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ राजनीति भिन्न है, लेकिन संस्थाओं को विवादास्पद नहीं बनाया जाना चाहिए।’’ खान ने एक साक्षात्कार में कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नये सेना प्रमुख को नियुक्त करने के लिए काबिल नहीं हैं और यह मुद्दा अगली सरकार के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए। उन्होंने नये सिरे से चुनाव कराए जाने की भी मांग की।

वर्तमान सेना प्रमुख तीन-तीन साल के दो कार्यकाल को नवंबर में पूरा कर सेवानिवृत होने वाले हैं। प्रधानमंत्री वर्तमान वरिष्ठ सेवारत लेफ्टिनेंट जनरलों में से किसी को उनका उत्तराधिकारी चुनेंगे। पाकिस्तान में सेना प्रमुख को प्राप्त शक्तियों के चलते उनकी नियुक्ति को लेकर लोगों में बड़ी दिलचस्पी होती है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात