चेहल्लुम : गमगीन माहौल में गूंजेगी शहादत की सदाएं, कड़ी सुरक्षा में निकेलगा चेहल्लुम का जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के चालीसवें दिन रविवार को पुराने लखनऊ में ”या हुसैन या सकीना… की सदाओं की गूंज हजारों अंजुमन के सैलाब में सुनाई पड़ेगी। सुबह से ही नाजिम साहब के इमामबाड़े से तालकटोरा रोड़ स्थित कर्बला तक चेहल्लुम का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला जाएगा। इस …

अमृत विचार, लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के चालीसवें दिन रविवार को पुराने लखनऊ में ”या हुसैन या सकीना… की सदाओं की गूंज हजारों अंजुमन के सैलाब में सुनाई पड़ेगी। सुबह से ही नाजिम साहब के इमामबाड़े से तालकटोरा रोड़ स्थित कर्बला तक चेहल्लुम का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला जाएगा। इस जुलूस में लाखों की तादाद में अजादार शिकस्त करेंगे। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को डीसीपी पश्चिम एस चिनप्पा के नेतृत्व में पुलिस के आलाधिकारियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रूमी गेट पुलिस चौकी से कर्बला तक करीब पांच किलोमीटर लंबा रूट मार्च कर किया। यह रूट मार्च चौक सब्जी मंडी से शुरू होकर अकबरी गेट, नक्खास, बिलौचपुरा, बाजारखाला, हैदरगंज , बुलाकी अड्डा, एवरेडी चौराहे से होकर तालकटोरा स्थित कर्बला पर समाप्त हुआ। डीसीपी पश्चिम एस चिनप्पा ने बताया कि पैदल मार्च का मकसद जनता में सुरक्षा की भावना को जागृत करना है। इस रूट मार्च में आरएएफ ,पीएसी कंपनी, एसीपी, पांच थानों के प्रभारी निरीक्षक समेत दरोगा और होमगार्ड कंपनी शामिल थी।

इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों की मदद से जुलूस की निगरानी की जाएगी। जगह-जगह सादें कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। जो अराजक तत्वों की हरकतों पर नजर रखेंगे। शनिवार की देर शाम से ही पीस कमेटी की बैठके आयोजित की गई।

इसी कड़ी में धर्मगुरुओं से बातचीत की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने पुलिस के अधिकारियों के अलावा पुलिसकर्मियों के साथ बैठक पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़े दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने साफ तौर हिदायत देते हुए कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जाए। दो साल के अंतराल के बाद रविवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाएगा। वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से इस तरह के धार्मिक आयोजन पर पाबंदी लगाई गई थी। दो सालों तक कोई भी जुलूस नहीं निकाला गया था।

यह भी पढ़ें:- चेहल्लुम :480 किमी पैदल सफर तयकर राजधानी पहुंचे हुसैन के चाहने वाले

संबंधित समाचार