मथुरा: योगी के शासन में भी हिंदू हितों के खिलाफ कार्य कर रहा प्रशासन: आचार्य बद्रीश
मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। धर्म रक्षा संघ और बिहारी जी महाराज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में नौवें दिन गांव शाहपुर में धरना जारी रहा। शनिवार को महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वरदास त्यागी महाराज के नेतृत्व में वृन्दावन से आए संतो धरने में शामिल हुए। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि योगी के …
मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। धर्म रक्षा संघ और बिहारी जी महाराज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में नौवें दिन गांव शाहपुर में धरना जारी रहा। शनिवार को महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वरदास त्यागी महाराज के नेतृत्व में वृन्दावन से आए संतो धरने में शामिल हुए।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि योगी के शासनकाल में स्थानीय प्रशासन हमारी भावनाओं की अनदेखी कर हिंदू हितों के खिलाफ कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी से इस विषय में हस्तक्षेप करना चाहिए।
मोरकुटी पीठाधीश्वर ’महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वर दास महाराज’ ने कहा कि संत समाज अपने बिहारी जी मंदिर के लिए अपने ही शासन में गुहार लगा रहा है मगर प्रशासन अभी तक गहरी नींद में सोया है। किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
बिहारी जी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राम अवतार गुर्जर ने कहा कि प्रशासन की हठधर्मिता एवं आरोपियों को दिए जा रहे संरक्षण को देखकर स्थानीय निवासियों एवं संत समाज में घोर निराशा है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि प्रशासन को किसी संत के बलिदान का इंतजार है। जब कोई संत आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाएगा तभी प्रशासन नींद से जागेगा। धरना प्रदर्शन के संयोजक महंत भगवत शरण महाराज शामिल संतों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान आचार्य राकेश महाराज, संत सियाराम दास महाराज, संत रुकमणी दास, विहिप नेता डॉ. राजेंद्र सिंह, हरिओमदास पायलट बाबा, बाबा मथुरादास, बाबा उत्तमदास, बाबा शिवचरणदास, बाबा हरिदास महाराज, बाबा रामप्रियदास, बाबा गणेशदास, स्वामी मुकेश आनंद महाराज आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- मथुरा: हलवाईयों के आग्रह पर काठिया बाबा यात्रा ने किया प्रसाद ग्रहण
