हरदोई: विश्वकर्मा जयंती पर 210 लोगों ने किया रक्तदान
हरदोई, अमृत विचार। विश्वकर्मा जयंती पर डीएम अविनाश कुमार ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पहुंच कर लोगों की जान बचाने के लिए आगे बढ़ कर रक्तदान की अपील की थी। इसके लिए श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारातघर, कलेक्ट्रेट,100 बेड हास्पिटल, सीएचसी सण्डीला, शाहाबाद, सवायजपुर के अलावा बिलग्राम में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाए गए। …
हरदोई, अमृत विचार। विश्वकर्मा जयंती पर डीएम अविनाश कुमार ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पहुंच कर लोगों की जान बचाने के लिए आगे बढ़ कर रक्तदान की अपील की थी। इसके लिए श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारातघर, कलेक्ट्रेट,100 बेड हास्पिटल, सीएचसी सण्डीला, शाहाबाद, सवायजपुर के अलावा बिलग्राम में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाए गए। जिनमें 210 लोगों ने दूसरों की ज़िंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया।
डीएम ने शनिवार को विश्वकर्मा जयंती पर सीएमओ को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाने के लिए कहा था। जिसके लिए नोडल अधिकारी भी बनाए गए। जैसे श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारातघर और कलेक्ट्रेट में सीएमएस डा.जेएन तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया था। इसी तरह 100 बेड हास्पिटल में सीएमएस डा.मनोज श्रीवास्तव, सीएचसी सण्डीला में डा.शरद वैश्य, सीएचसी शाहाबाद में डा.एमपी जायसवाल, सीएचसी सवायजपुर में डा.पराग कुमार और बिलग्राम के शिवम अल्ट्रासाउंड सेंटर के शिविर के लिए डा.विनीत तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया था। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं का आना शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। इन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 210 लोगों ने रक्तदान किया।
यह भी पढ़ें –कानपुर: साधू के शिष्य ने नाबालिग से की दरिंदगी, ग्रामीणों के थाने में हंगामे के बाद रिपोर्ट दर्ज
