आज का राशिफल। 18 सितंबर, 2022
मेष आज का दिन उत्साह से पूर्ण रहेगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नए अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। वृष आज वैवाहिक संबंधों का तनाव दूर होगा। घर में अनुशासन का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर …
मेष
आज का दिन उत्साह से पूर्ण रहेगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नए अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।
वृष
आज वैवाहिक संबंधों का तनाव दूर होगा। घर में अनुशासन का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों में रुचि न लें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सावधानी रखनी चाहिए। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
मिथुन
आज सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आयेगी। कठोर परिश्रम के माध्यम से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे।
कर्क
आज दोस्तों के साथ व्यर्थ कार्यों में समय बर्बाद न करें। वकीलों को कठिन केस मिलने के योग बन रहे हैं। गलत खानपान के कारण पेट में अपच हो सकता है। मित्र व सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।
सिंह
आज परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। घर में अस्त-व्यस्त सा माहौल रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों से धन लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे।
कन्या
आज आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आयेगी। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। कारोबार को लेकर दूरदर्शी निर्णय ले सकते हैं। समाज में छवि अच्छी बनेगी।
तुला
आज घर में सुकून और शान्ति का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। छात्रों को नया अनुभव और ज्ञान प्राप्त होगा। व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को समय से पहले प्राप्त कर लेंगे। महिलाओं को मायके पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
वृश्चिक
आज मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। इसके कारण आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। आज महत्वपूर्ण पेपर्स और फाइल्स को संभाल कर रखें। आज आप गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
धनु
आज होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के मध्य के आपसी संबंध और मधुर होंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं। श्वास के रोगियों को समस्या हो सकती है।
मकर
आज सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं। आयात-निर्यात से आपको अच्छा धन लाभ मिलेगा। नई ऊर्जा के साथ अपने काम में लगेंगे। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे।
कुंभ
आज शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन शानदार है। संतान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। मित्रों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी।
मीन
आज आप जो भी काम करेंगे उसे अच्छी तरह से करेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। नई डील करने में जल्दबाज़ी न करें। जीवनसाथी की आपको उत्तम सलाह प्राप्त होगी। लेकिन उनसे वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं।
