लखनऊ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन, नि:शुल्क होगा मरीजों का इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में आज आयोजित नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। बताया जा रहा है कि बलरामपुर अस्पताल में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान योजना, हेल्थ चेकअप, टीकाकरण, बाल रोग, अस्थि रोग, हृदय रोग, गुर्दा रोग, मानसिक रोग, कुष्ठ रोग, क्षय रोग, डायबिटीज, …

लखनऊ। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में आज आयोजित नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। बताया जा रहा है कि बलरामपुर अस्पताल में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान योजना, हेल्थ चेकअप, टीकाकरण, बाल रोग, अस्थि रोग, हृदय रोग, गुर्दा रोग, मानसिक रोग, कुष्ठ रोग, क्षय रोग, डायबिटीज, नेत्र रोग, कैंसर रोग आदि का चिकित्सकीय परामर्श, नेत्रदान जागरूकता परामर्श, रक्तदान परामर्श एवं दवाइयों के वितरण के साथ-साथ एक्स-रे, ईसीजी, ब्लड आदि की जांच भी करा सकते हैं ।

यह शिविर 8 बजे से 4 बजे तक चलेगा। बताया जा रहा है कि इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत किया गया है। आज यानी रविवार के दिन राजधानी के कई सरकारी अस्पतालों में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक केजीएमयू पहुंचे, ट्रामा सेंटर और ओपीडी का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार