मुरादाबाद : मानव उत्थान सेवा समिति ने निकाली सद्भावना शोभायात्रा, मनमोहक झांकियों ने मोहा मन
मुरादाबाद,अमृत विचार। मानव उत्थान समिति के तत्वाधान में रविवार को श्री हंस ज्ञान मंदिर आश्रम में मानव धर्म के प्रणेता परम पूज्य सद्गुरुदेव सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 19वीं सद्भावना शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आश्रम प्रभारी महात्मा आरती बाई जी ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मानव उत्थान समिति के तत्वाधान में रविवार को श्री हंस ज्ञान मंदिर आश्रम में मानव धर्म के प्रणेता परम पूज्य सद्गुरुदेव सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 19वीं सद्भावना शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आश्रम प्रभारी महात्मा आरती बाई जी ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा पीएसी तिराहा, नवीन, दीनदयाल नगर होती हुई राम गंगा विहार स्थित श्री हंस ज्ञान मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण का और पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुईं। बच्चों की मनमोहक झांकियों वह महापुरुषों के चित्र तथा आध्यात्मिक नारों ने सद्भावना यात्रा को और भी भव्य बना दिया।
समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश कुमार और महात्मा आरती बाई जी ने दीप प्रज्वलित करके सद्भावना संत समागम का आरंभ किया। गुरु वंदना के साथ हरिद्वार से पधारे संत महात्माओं ने सभी धर्म ग्रंथों गीता, रामायण और वेद शास्त्रों के आधार पर आध्यात्मिक व मार्मिक प्रवचन किए। सबसे पहले महात्मा आरती बाई ने गुरु महाराज जी के दीर्घ जीवी होने की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि मानव का महान गुण सद्भावना है। राग, द्वेष आदि विकारों से रहित होने के लिए ज्ञान की परम आवश्यकता है। एक ज्ञानी व्यक्ति ही सर्वत्र सद्भाव पूर्वक एक ही ईश्वर की सर्व व्यापकता पर विचार कर सकता है। भौतिक जगत में आध्यात्मिक ज्ञान ही की अति आवश्यकता है।
उन्होंने संत महापुरुष आते हैं समझाने के लिए कुछ तो समय निकाल प्रभु गुण गाने के लिए सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। तत्पश्चात उत्तराखंड धाम से पधारे महात्मा श्री मुद्रिका भाई जी ने जागो दुनिया वालों और जानो सत्यनाम, बिना नाम जाने में होगा कल्याण भजन प्रस्तुत करके भक्तों को भावविभोर कर दिया। आत्म ज्ञान के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है। इसके बाद आरती, प्रसाद व भंडारे से कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें रमेश कुमार, सुधीर शर्मा, आशुतोष गुप्ता, तुलसीराम, राजकुमार, राम सिंह, नानक सिंह, गंगाराम, सतीश राठौर, सोनू गुप्ता, राजकुमार, हेतराम सिंह, प्रीतम सिंह, जयपाल सिंह, धीरज, सोनित, रोहित, रीता देव, राजबाला, शांति देवी, माया देवी, राम अवतार व रामपाल सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : इलेक्ट्रॉनिक दुकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
