बहराइच: मस्जिद के मीनार पर गिरी आकाशीय बिजली, क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज कोतवाली के गण्डारा बाजार में स्थित शाही जमा मस्जिद के मीनार पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे मीनार में दरार आ गई है। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। मस्जिद के अंदर बैठे लोग बाल बाल बच गए। कैसरगंज कोतवाली के ग्राम पंचायत गण्डारा बाजार में शाही जामा मस्जिद स्थित है। …

बहराइच। कैसरगंज कोतवाली के गण्डारा बाजार में स्थित शाही जमा मस्जिद के मीनार पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे मीनार में दरार आ गई है। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। मस्जिद के अंदर बैठे लोग बाल बाल बच गए।

कैसरगंज कोतवाली के ग्राम पंचायत गण्डारा बाजार में शाही जामा मस्जिद स्थित है। शनिवार शाम को हवा चलने के साथ बारिश भी हो रही थी। बीच बीच में बिजली चमक रही थी। मस्जिद में मौलाना समेत अन्य बैठे थे।

तभी शाम सात बजे के आसपास तेज गरज के साथ मस्जिद के मीनार पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे मीनार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि मस्जिद के अंदर बैठे लोग बाल बाल बच गए।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: आंधी-पानी के बीच गिरी आकाशीय बिजली, दो बच्चों की मौत, तीसरा गंभीर

संबंधित समाचार