America: पीएम मोदी के समर्थकों ने लॉस एंजेलिस में मनाया उनका जन्मदिन, अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने दी बधाई
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने शनिवार को लॉस एंजिलिस में उनका 73वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने मोदी को ऐसा व्यक्ति करार दिया, जिसने जन सेवा के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को 72 साल के हो गए। लॉस एंजिलिस में ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम …
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने शनिवार को लॉस एंजिलिस में उनका 73वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने मोदी को ऐसा व्यक्ति करार दिया, जिसने जन सेवा के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को 72 साल के हो गए। लॉस एंजिलिस में ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अमन सिन्हा ने कहा, ‘‘मोदी ने आठ साल के शासन में भारत को बदल दिया है।
Warm Birthday Greetings to India's Pride & our Inspiration, respected PM Sh @NarendraModi ji
We pray to Almighty to bless you with great health,long life & many years of dedicated service & visionary leadership to the Nation which will make India a World Leader #HappyBdayModiji pic.twitter.com/PCgzIIze8D
— Aman Sinha ?? (@AmanSinhaLaw) September 17, 2022
उनकी सरकार द्वारा शुरू किए गए परिवर्तनकारी बदलाव ने भारत के विश्व गुरु बनने का आधार तैयार किया है।’’ अमेरिका के विभिन्न शहरों का दौरा कर रहे सिन्हा नें कहा कि उनकी जिंदगी का मुख्य ध्येय है, ‘‘कैसे जनता की सेवा की जाए।’’ सिन्हा ने कहा, ‘‘वह मानते हैं कि राजनीति और पद शासन करने का हथियार नहीं है, बल्कि यह लोगों की सेवा करने का माध्यम है। यही वह चीज है, जो हमें उनका अनुकरण करने के लिए प्रेरित करती है।’’
प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने ट्वीट किया, ‘‘एक और जन्मदिन का आशीर्वाद पुष्टि करती है कि ईश्वर की इच्छा और आपके (मोदी के) जीवन के कार्य अब भी धरती पर प्रासंगिक है।
The blessing of another birthday is confirmation that God’s purpose and assignment on your life is still relevant on earth.
Happy birthday, Your Excellency @PMOIndia @narendramodi. May God continue to strengthen you for the journey ahead. I celebrate you and your global impact. pic.twitter.com/7A6MhZ9vH9
— Mary Millben (@MaryMillben) September 17, 2022
जन्मदिन की बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। ईश्वर आपको अपने जीवन की यात्रा जारी रखने की ताकत दे। मैं आपका और आपके वैश्विक प्रभाव की सराहना करती हूं।’’ कैलिफोर्निया से भारतीय-अमेरिकी बच्चों के समूह ने प्रधानमंत्री को उनके 73वें जनमदिन पर वीडियो संदेश भेजकर बधाई दी।
ये भी पढ़ें:- ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 6.6 की तीव्रता… अलर्ट जारी
