Virat Kohli New Look : टी-20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने बदला लुक, न्यू हेयर स्टाइल हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टीम आगामी मंगलवार (20 सितंबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। पहला टी20 मैच मोहाली में खेला जाना है। इस साल ही टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होना है।लेकिन, इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना लुक बदला है। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ …

नई दिल्ली। भारतीय टीम आगामी मंगलवार (20 सितंबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। पहला टी20 मैच मोहाली में खेला जाना है। इस साल ही टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होना है।लेकिन, इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना लुक बदला है। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज में न्यू हेयर स्टाइल में दिखेंगे। विराट की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सेलिब्रिटी हेयर आर्टिस्ट राशिद सलमानी ने शनिवार को कोहली के फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘न्यू लुक फॉर किंग कोहली’। खास बात है कि विराट के फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू होगा और भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

विराट पर निगाहें
एशिया कप में अपने बल्ले की चमक बिखेरने वाले विराट कोहली से उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं। विराट ने अभी तक 104 टेस्ट मैचों में 138.37 के स्ट्राइक रेट और 51.94 के औसत से कुल 3584 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup : विराट कोहली से पारी का आगाज करवाने के सवाल पर भड़के गौतम गंभीर, बोले- केएल राहुल पर क्या असर होगा?

संबंधित समाचार