मुरादाबाद : ‘खैरियत चाहती है तो बेटे को भूल जा, वरना टुकड़े-टुकड़े कर देंगे’, दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। खैरियत चाहती है तो हमारे बेटे को भूल जा। वरना हम तुझे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। यह बोल किसी और के नहीं बल्कि उन ससुरालियों के हैं, जो अपनी बहू और बेटे के बीच लगातार खाई खोदने में जुटे हुए हैं। ससुरालियों पर ‌ऐसे गंभीर आरोप लगाने वाली महिला की तहरीर पर पुलिस ने …

मुरादाबाद,अमृत विचार। खैरियत चाहती है तो हमारे बेटे को भूल जा। वरना हम तुझे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। यह बोल किसी और के नहीं बल्कि उन ससुरालियों के हैं, जो अपनी बहू और बेटे के बीच लगातार खाई खोदने में जुटे हुए हैं। ससुरालियों पर ‌ऐसे गंभीर आरोप लगाने वाली महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

कटघर थाना क्षेत्र में जब्बार कॉलोनी की रहने वाली गुलफ्शा के मुताबिक समीर पुत्र अमीर अहमद से वह प्यार करती थी। पांच दिसंबर 2018 को दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह में दान दहेज देने के बाद भी ससुराली खुश नहीं थे। सास फरजाना ससुर अमीर अहमद के अलावा ननद खुशबू व महक ताने मारते थे। आरोपी दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे। कार न देने पर आरोपी ससुरालियों ने समीर से जबरिया तलाक बिल आने की धमकी देनी शुरू कर दी।

परिजनों के उकसावे के बाद भी पति ने महिला को तलाक नहीं दिया। इससे खफा ससुरालियों ने दंपति को पैतृक संपत्ति से पूरी तरह बेदखल कर दिया। परिवार से बहिष्कृत दंपति ने गगन वाली मैनाठेर को अपना नया ठिकाना बनाया। वहां किराए की मकान लेकर दंपति जीवन यापन करने लगे। घर छोड़ने के बाद भी ससुराल ही खुश नहीं थे। साजिश के तहत ससुरालियों ने समीर का अपहरण कर लिया। नशा न करने के बाद भी समीर को मेरठ में नशा मुक्ति केंद्र में जबरिया दाखिल करा दिया गया। इतना ही नहीं आरोपी ससुरालियों ने नशा मुक्ति केंद्र पर पहरा डाल दिया। इसके चलते महिला अपने पति से भी नहीं मिल पा रही।

पीड़िता का आरोप है कि चार अगस्त को वह अपने कमरे पर अकेले थी। तभी ससुरालियों संग दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोपियों ने धमकी दी। कहां बगैर इजाजत अगर समीर से मिलने की कोशिश की तो खैर नहीं होगी। इसके बाद आरोपी ससुराली मारपीट करने लगे। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने बीच बचाव किया। शरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बच्चों पर रखें नजर, वरना करना पड़ेगा लंबा सफर…पढ़ें पूरी खबर

संबंधित समाचार