कश्मीर: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में मां-बेटे की मौत, पिता-बेटी गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू-कश्मीर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक कार दुर्घटना में मां-बेट की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा आज सुबह उस वक्त हुआ, जब एक परिवार के कुछ सदस्य कार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान कार रियासी-महोर रोड …

जम्मू-कश्मीर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक कार दुर्घटना में मां-बेट की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा आज सुबह उस वक्त हुआ, जब एक परिवार के कुछ सदस्य कार से कहीं जा रहे थे।

इस दौरान कार रियासी-महोर रोड पर अनियन्त्रित होकर शिला शाजरू के पास एक गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया, मृतक में सकीना बेगम (40) और उसके बेटे इम्तियाज अहमद (20) है जबकि मृतक महिला के पति अब्दुल मजीद और बेटी नजमीन कौसर इस हादसे में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर: रामबन में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार बरामद

संबंधित समाचार