लखनऊ: एटीएफ ने किया फर्जी कॉल सेंटर का राजफाश, सरगना समेत चार जालसाज गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार। स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ)उप्र ने फर्जी काल सेंटर के जरिए प्रदेश भर में ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। एसटीएफ ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और पीएनबी मेट लाईफ इंश्योरेन्स के नाम पर ग्राहकों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार जालसाजों को नोएडा से गिरफ्तार किया …
लखनऊ, अमृत विचार। स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ)उप्र ने फर्जी काल सेंटर के जरिए प्रदेश भर में ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। एसटीएफ ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और पीएनबी मेट लाईफ इंश्योरेन्स के नाम पर ग्राहकों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार जालसाजों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक लैपटाप, एक मोबाइल फोन, आठ लैंड लाईन फोन सेट सहित इंश्योरेन्स कंपनी के छह पन्ने का डाटा बरामद किया है।
एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल ने बाताया कि प्रदेश में फर्जी काल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। जिस पर एक टीम गठित की गई। इसी बीच टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-2 बी-127 नोयडा में फर्जी काल सेंटर चला रहे हैं। जो मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी और पीएनबी मैट लाइफ इंश्योरेन्स के नाम पर ग्राहकों को फोन करके उनकी पालिसी समाप्त होने का झांसा देकर उनसे छोटी धनराशि का चेक ले रहे हैं।
सूचना पर टीम ने नोयडा में पहुंचकर आरपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बुलन्दशहर निवासी अंकित कुमार, सीतापुर निवासी सुमित पांडे, गौतमबुद्धनगर निवासी आकाश और पंजाब निवासी सागर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ग्राहकों को उसकी समाप्त हो चुकी पालिसी की धनराशि का भुगतान कराने का झांसा देकर छोटी-छोटी धनराशि के चेक लेते थे। उस चेक पर सारा विवरण आरोपी अपने पैन पाइलट फ्रिक्सन से भरते थे। ग्राहक से चेक पर हस्ताक्षर कराकर अकाउंट पेयी चेक लेते थे। उसके बाद पैन के निचले भाग में इंक रिमूवर लगा हुआ होता था। जिससे यह लोग चेक पर अंकित विवरण मिटा देते थे। उसके बाद अपनी हिसाब से अधिक धनराशि का अंकित कर चेक कैश करा लेते थे। आरोपियों ने बताया कि फ्रिक्सन पैन की मदद से एक से पांच दिन तक लिखे अक्षरों को बहुत सफाई से मिटाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें –अयोध्या : रामकथा संग्रहालय में लगी चित्रों की प्रदर्शनी
