जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी कार, सीआईएसएफ जवान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भद्रवाह/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान की कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मोहम्मद जान नामक सीआईएसएफ का जवान किश्तवाड़ जिले में तैनात था और कुछ दिन पहले अपने …

भद्रवाह/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान की कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक मोहम्मद जान नामक सीआईएसएफ का जवान किश्तवाड़ जिले में तैनात था और कुछ दिन पहले अपने पिता की मृत्यु के बाद रविवार को उधमपुर के कोरा गांव में अपने घर जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार असार गांव के पास पहुंचने पर सीआईएसएफ जवान ने अपनी कार पर से नियंत्रण खो दिया और वह एक गहरी खाई में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद जान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- VIMS के ICU में मौत के मामले में सीएम ने की स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

संबंधित समाचार