हरदोई: विषाक्त भोजन खाने से कस्तूरबा विद्यालय की लगभग दो दर्जन छात्राएं बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज
हरदोई, अमृत विचार। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं कि अचानक रविवार की शाम हालत खराब होने लगी बालिकाओं को उल्टी व जी मिचलाने की शिकायत होने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पिहानी पर रविवार को देर शाम बालिकाओं को खाना खाने के बाद जी …
हरदोई, अमृत विचार। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं कि अचानक रविवार की शाम हालत खराब होने लगी बालिकाओं को उल्टी व जी मिचलाने की शिकायत होने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पिहानी पर रविवार को देर शाम बालिकाओं को खाना खाने के बाद जी मिचलाना व चक्कर आने की शिकायत मिलने लगी। कई बालिकाओं को उल्टियां भी शुरू हो गई आनन-फानन वार्डन ने बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पर लगभग 25 छात्राओं का उपचार चल रहा है।
चर्चा है कि विषाक्त भोजन से बालिकाओं की हालत बिगड़ी है। वही कस्तूरबा विद्यालय के डीसी अविनाश पांडे का कहना है कि पिहानी में स्वास्थ्य मेला लगा था वही कस्तूरबा की छात्राओं को कैल्शियम व एल्बेंडाजोल की दवाएं दी गई। शायद उसी के प्रभाव से बालिकाओं को यह परेशानी हुई है फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-मथुरा: मोहर्रम के 40 दिन बाद गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का जुलूस
