बरेली: मंत्री वीरेंद्र कुमार ने आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया
बरेली, अमृत विचार। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का ऑनलाइन वर्चुअल उदघाटन किया। इस दौरान विधायक बिथरी चैनपुर राघवेन्द्र शर्मा, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल ने संयुक्त रुप से आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, नावेल्टी चौराहे पर स्थित बचपन डे केयर सेंटर के शिलालेख का अनावरण किया। आज …
बरेली, अमृत विचार। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का ऑनलाइन वर्चुअल उदघाटन किया। इस दौरान विधायक बिथरी चैनपुर राघवेन्द्र शर्मा, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल ने संयुक्त रुप से आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, नावेल्टी चौराहे पर स्थित बचपन डे केयर सेंटर के शिलालेख का अनावरण किया।
आज वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में @MSJEGOI के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा राष्ट्र को 11 मॉडल DDRC समर्पित की गई।यह देश के विभिन्न हिस्सों में फैला डीडीआरसी पुनर्वास सेवाओं के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा । pic.twitter.com/UdPRW7hA9p
— Dr. Virendra Kumar (@Drvirendrakum13) September 18, 2022
इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की उपलब्धियों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। वहीं, दिव्यांगजनो को आसानी से कृतिम अंग उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार 17 सितंबर से सेवा सप्ताह माना रही है। मोदी सरकार दिव्यांगों के लिये बहुत गंभीर है। उन्हें आत्मनिर्भर, स्वावलंबी, बनाया जा सके जिससे वह सशक्त हो।
मा.मंत्री सामाजिक न्याय/अधिकारिता भारत सरकार श्री वीरेन्द्र कुमार द्वारा आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का ऑनलाइन उदघाटन किया। मा.विधायकगण श्री राघवेन्द्र शर्मा, श्री संजीव अग्रवाल द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र शिलालेख अनावरण किया। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @UPGovt pic.twitter.com/g78dtXpPy2
— DM Bareilly (@dmbareilly) September 18, 2022
इस मौके पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी योगेश पांडेय तथा अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
मॉडल डीडीआरसी में हियरिंग एड टेस्ट लैब, स्पीच थेरेपी रूम, विजुअल थेरेपी रूम, साइकोलॉजिस्ट रूम, फिजियोथेरेपिस्ट रूम, गैट प्रैक्टिस पैरेलल बार और टेली-मेडिसिन / टेली-थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, ये डीडीआरसी अब यूडीआईडी पोर्टल के पंजीकरण में पीडब्ल्यूडी की सहायता करेंगे। ये डीडीआरसी पीडब्ल्यूडी को गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में मील के पत्थर के रूप में कार्य करेंगे और भविष्य में आने वाले नए डीडीआरसी के लिए एक उदाहरण स्थापित करेंगे।
ये भी पढ़ें : बरेली: IMA चुनाव को लेकर डॉक्टरों में दिखा वोटिंग का जुनून, पहली बार 656 वोट पड़े
