बरेली: सीआई पार्क में मनाया गया पत्नी प्रशंसा दिवस, महिलाओं को किया गया सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। पत्नी ही वह शख्स है जो घर की जिम्मेदारी को बख़ूबी निभाना जानती है। बच्चों के पालने से लेकर पति के प्रति समर्पण भाव रखती है। पत्नी प्रशंसा दिवस के मौके में प्रेमनगर स्थित सीआई पार्क मे भारतीय स्टेट बैंक, पेंशनर क्लब द्वारा पत्नी प्रशंसा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस …
बरेली, अमृत विचार। पत्नी ही वह शख्स है जो घर की जिम्मेदारी को बख़ूबी निभाना जानती है। बच्चों के पालने से लेकर पति के प्रति समर्पण भाव रखती है। पत्नी प्रशंसा दिवस के मौके में प्रेमनगर स्थित सीआई पार्क मे भारतीय स्टेट बैंक, पेंशनर क्लब द्वारा पत्नी प्रशंसा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर वहां मौजूद महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मंच का संचालन शशि अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पीके अग्रवाल, एके मलिक, आरपी अग्रवाल, एम एस गंगवार, रमा अग्रवाल, कल्पना सक्सेना, वीसी जनार्दन, एनएस अग्रवाल, एके टंडन, संदीप अग्रवाल, आरके स्याल, एएस अग्रवाल, एम डी शर्मा, केसी मित्तल, आरके खंडेलवाल, आरएस मित्तल, एके कश्यप, सी एस अग्रवाल, ए बी सक्सेना आदि सदस्यो ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें : बरेली: मंत्री वीरेंद्र कुमार ने आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया
