रायबरेली: पहाड़ पर हुई बरसात से बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। पहाड़ी क्षेत्र में हुई जबरदस्त बरसात का असर गंगा नदी के मैदानी भाग में नजर आ रहा है। बरसात के पानी ने गंगा नदी के जलस्तर को बढ़ा दिया है। विगत दो दिनों में गंगा नदी के जल में करीब एक फिट बढ़ोत्तरी हुई है। रायबरेली जनपद में करीब अस्सी किमी तक …

रायबरेली, अमृत विचार। पहाड़ी क्षेत्र में हुई जबरदस्त बरसात का असर गंगा नदी के मैदानी भाग में नजर आ रहा है। बरसात के पानी ने गंगा नदी के जलस्तर को बढ़ा दिया है। विगत दो दिनों में गंगा नदी के जल में करीब एक फिट बढ़ोत्तरी हुई है।

रायबरेली जनपद में करीब अस्सी किमी तक गंगा नदी का फैलाव है। एक महीने पहले मामूली रूप से गंगा का जलस्तर बढ़ा था। उसके बाद लगातार जल घट रहा था। किंतु पिछले सप्ताह से पहाड़ और मैदानी भाग में हुई जबरदस्त बरसात का असर अब गंगा नदी में नजर आ रहा है। एक बार फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। किंतु इससे कोई क्षति नहीं हुई है और फिलहाल किसी नुकसान की संभावना है।

गोकना गंगा घाट के वरिष्ट पुजारी पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से स्नान घाट की कुछ सीढियां जल में डूबी हुई है। स्नान करने आने वाले लोगों को अधिक गहराई में जाने से रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें-देहरादून: युवाओं के लिए अच्छी खबर, इस हफ्ते जारी होगा 23 भर्तियों का कैलेंडर

संबंधित समाचार