पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एमडी से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओ ने मांगों को लेकर शुक्रवार को उ.प्र. पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यवाहक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार मुलाकात की। इस दौरान पूर्व में द्विपक्षीया वार्ता में लिए गये निर्णय को लागू कराने की …

लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओ ने मांगों को लेकर शुक्रवार को उ.प्र. पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यवाहक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार मुलाकात की।

इस दौरान पूर्व में द्विपक्षीया वार्ता में लिए गये निर्णय को लागू कराने की मांग की। सदस्यों ने कहा सभी विंगों मानव संशाधन अनुशासनात्मक विंग सामग्री प्रबंध इत्यादि में समानता के आधार पर सभी को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाय। सभी अभियंताओ को बैठने की समुचित व्यवस्था की जाय और साथ ही 1992 बैच जो जल्द प्रमोट होने वाला है उनके सभी मामले समय निस्तारित कराये जाय।

वहीं एमडी सूर्य पाल गंगवार ने आश्वस्त किया की उनकी मांगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जायेगा। प्रबंध निदेशक से मुलाकात करने वालों में उ.प्र. पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अतरिक्त महासचिव अनिल कुमार सचिव आरपी केन, संगठन सचिव अजय कुमार, मध्यांचल उपध्यक्ष महेंद्र सिंह, लेसा ट्रांसगोमती अध्यक्ष अजय कनौजिया, अवनीश कुमार सहित कई और शामिल रहे।

संबंधित समाचार