Queen Elizabeth II: दुनियाभर के दिग्गज नेताओं की बजाय इस बार लोगों की निगाहें महारानी पर टिकी
लंदन। अमेरिका के राष्ट्रपति विदेश यात्रा पर जाते हैं तो मीडिया सहित पूरी दुनिया की निगाहें उन पर टिकी होती हैं और आमतौर पर वही चर्चा का केंद्र होते हैं लेकिन इस बार लंदन में दुनियाभर के दिग्गज नेताओं के जमावड़े के बावजूद सूरत-ए-हाल कुछ और है। मीडिया से लेकर तमाम विशेषज्ञों तक की चर्चा …
लंदन। अमेरिका के राष्ट्रपति विदेश यात्रा पर जाते हैं तो मीडिया सहित पूरी दुनिया की निगाहें उन पर टिकी होती हैं और आमतौर पर वही चर्चा का केंद्र होते हैं लेकिन इस बार लंदन में दुनियाभर के दिग्गज नेताओं के जमावड़े के बावजूद सूरत-ए-हाल कुछ और है। मीडिया से लेकर तमाम विशेषज्ञों तक की चर्चा का केंद्र महारानी एलिजाबेथ द्वितीय एवं उनका राजघराना है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तथा अन्य राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत लाल कालीन बिछाकर नहीं किया गया। जाहिर बात है कि यह जश्न की नहीं बल्कि शोक की घड़ी है।
French President Emmanuel Macron and his wife Brigitte pay their respects to the late Queen Elizabeth II at her lying-in-state in Westminster Hall. pic.twitter.com/kaMtBviwXI
— The Royal Family Channel (@RoyalFamilyITNP) September 18, 2022
सोमवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार के लिए एकत्रित होने के कारण इन नेताओं ने कोई बड़ा भाषण नहीं दिया और न ही कोई संवाददाता सम्मेलन किया। इसके बजाय ब्रिटेन पर सबसे अधिक समय तक राज करने वाली 96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में वे एक-एक शब्द नाप-तौल कर बोल रहे हैं। बराक ओबामा के प्रशासन में अमेरिकी विदेश विभाग की प्रोटोकॉल प्रमुख रही कैप्रिशिया मार्शल ने कहा, ‘‘वे जानते हैं कि वे वहां किसी की मौत पर शोक मनाने गए हैं। वे यह भी जानते हैं कि वे अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।’’
President Biden and the First Lady of the United Stated have visited Westminster Hall to view Queen Elizabeth II Lying-in-State pic.twitter.com/Y5LXAr02RV
— Royal Central (@RoyalCentral) September 18, 2022
बाइडेन ने शोक संदेश पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने पर बीबीसी से बात की लेकिन ब्रिटिश प्रसारणकर्ता ने उनकी टिप्पणियों का सजीव प्रसारण नहीं किया। बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने पिछले साल महारानी से चाय पर हुई मुलाकात की यादें रविवार को साझा कीं। उन्होंने बताया कि महारानी ने उन्हें लंदन के समीप विंडसर कैसल में आमंत्रित किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2021 की उस यात्रा के बाद कहा था कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय उन्हें उनकी दिवंगत मां की याद दिलाती है। उन्होंने यादें साझा करते हुए रविवार को बताया कि महारानी उन्हें क्रम्पेट्स (इंग्लिश मफिन) पेश करती रही थीं।
Today Jill and I signed the Official Condolence Book for Her Majesty Queen Elizabeth II.
We first met the Queen in 1982, and will always remember her kindness and hospitality. Her legacy will loom large in the pages of British history, and in the story of our world. pic.twitter.com/6aZzUAMDAU
— President Biden (@POTUS) September 18, 2022
लंदन पहुंचे विभिन्न देशों के अन्य नेता भी प्रचार और तामझाम से दूर ही दिखे। कुछ नेताओं ने महारानी की यादों को साझा करते हुए साक्षात्कार दिए। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस से जब यह पूछा गया कि क्या उनका देश गणतंत्र बनना चाहेगा, इस पर जवाब देने से बचते हुए उन्होंने कहा कि अभी यह समय इस पर चर्चा का नहीं है।
Arrived in London, United Kingdom, to attend the funeral of Her Majesty Queen Elizabeth II. pic.twitter.com/bFTP0tmeJs
— William Samoei Ruto, PhD (@WilliamsRuto) September 19, 2022
बहरहाल, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने जरूर लंदन में अपने देश के दूतावास के बाहर रविवार को चुनाव प्रचार भाषण दिया। बोलसोनारो देश में दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाइडन के सुर्खियों से दूर रहने की पीछे की वजह प्रोटोकॉल से कहीं ज्यादा यह है कि यह खुशी का मौका नहीं है।
ये भी पढ़ें:- Queen Elizabeth-II funeral : महारानी एलिजाबेथ-II का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज, दुनियाभर के VIP होंगे शामिल
