बाराबंकी: बेसहारा पशुओं को पकड़ने का मिला था काम, खोल ले गए पालतू गाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार । जिले की एक स्वयंसेवी संस्था को बेसहारा पशुओं को पकड़ने का दायित्व पशु चिकित्सा विभाग से मिला था। लेकिन वे इसकी आड़ में पालतू गायों को ही उठा ले जा रहे हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा पुरी निवासी फरहान ने नगर कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर स्वयंसेवी संस्था पर अपनी …

बाराबंकी, अमृत विचार । जिले की एक स्वयंसेवी संस्था को बेसहारा पशुओं को पकड़ने का दायित्व पशु चिकित्सा विभाग से मिला था। लेकिन वे इसकी आड़ में पालतू गायों को ही उठा ले जा रहे हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा पुरी निवासी फरहान ने नगर कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर स्वयंसेवी संस्था पर अपनी पालतू गाय और ले जाने का आरोप लगाया है।

सुनवाई न होने की दशा में उन्होंने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। फरहान का यह भी आरोप है के संबंधित स्वयंसेवी संस्था चलाने वाले लोगों ने अपनी गाड़ी के आगे पीछे अलग-अलग नंबर लगा रखे हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि 14 सितंबर को उनकी गाय अचानक गायब हो गई। जब वह उसे ढूंढने निकले तो कुछ लोग उनकी गाय को एक छोटे मालवाहक वाहन में लाद कर ले जा रहे थे। पूछने पर बताया कि स्विफ्ट डिजायर में बैठे लोगों के निर्देश पर उन्होंने गाय लाद रखी है। जिस पर वे स्विफ्ट डिजायर कार पर बैठे लोगों के पास गए लेकिन तब तक छोटा मालवाहक वाहन गाय को लेकर चंपत हो चुका था। स्विफ्ट डिजायर में बैठे लोगों ने बताया कि वह नगर पालिका के कर्मचारी हैं जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तो पता चला कि उनका नगरपालिका से कोई संबंध नहीं है।

नगर कोतवाली पहुंचने पर उन दोनों ने बताया कि उन्हें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वर्ण वेलफेयर फाउंडेशन के जरिए आवारा पशुओं को पकड़ने तथा गौशाला में रखने की अनुमति प्राप्त है। जिस पर देर रात उन्हें नगर कोतवाली से छोड़ दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों से गाय किस गौशाला में ले जाकर रखी गई है इसके बारे में पूछताछ तक नहीं की। उन्हें संदेह है कि उनकी गाय बेच दी गई है।

शिकायतकर्ता ने तहसील रामसनेहीघाट के पूरे गिरधर मजरे भानपुर निवासी पंकज तिवारी पुत्र रामकुमार तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने तथा पकड़कर ले जाई गई गाय का पता लगाने मांग की है। नगर कोतवाल संजय मौर्य का कहना है कि जिन लोगों को पकड़ा गया था वह गाय पकड़ने के लिए अधिकृत हैं इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-कश्मीरी पंडित की हत्या: वकील टीका लाल टपलू की हत्या की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से ‘सुप्रीम’ इनकार

संबंधित समाचार