अयोध्या: पीएचसी पछियाना में नहीं है चिकित्सक, भटक रहे मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जाना बाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड तारुन के पछियाना में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी दिनों से चिकित्सक की तैनाती न होने से मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल एक फार्मासिस्ट तैनात है, जो लोगों का दवा इलाज करता …

जाना बाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड तारुन के पछियाना में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी दिनों से चिकित्सक की तैनाती न होने से मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल एक फार्मासिस्ट तैनात है, जो लोगों का दवा इलाज करता है। कई दिनों से फार्मासिस्ट भी पीएचसी पर नहीं आ रहा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई कर्मी न होने के चलते अस्पताल परिसर में चोरों ओर गंदगी फैली है, जगह-जगह घास-फूस उग आए हैं। उनका कहना है कि यहां पर प्रसव सुविधा न होने के कारण गांव की महिलाएं दूर के अस्पताल जाने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पछियाना में बीते 10 वर्षों तक स्वास्थ्य सुविधाओं बहुत अच्छी थी लेकिन अब स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। यहां पर न तो डाक्टर हैं और न ही सफाई कर्मचारी। स्थानीय लोगों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

यहाँ के लोगों का कहना है कि 15 जुलाई सन 2000 को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन प्रमुख सचिव रसायन विभाग अरविंद कुमार वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पछियाना मजरे कटरा की पुश्तैनी भूमि को दान कर दिया था। स्थानीय लोगों की मानें तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने के बाद कुछ ही वर्षों तक अस्पताल सही तरीके से संचालित हुआ लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब स्थिति खराब हो चुकी है।

बोले जिम्मेदार
अभी हाल ही में पटरंगा से नए डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है, शेष अन्य कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दी जाएगी।
– डा. अजय राजा, सीएमओ, अयोध्या

यह भी पढ़ें-संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र में शामिल होने न्यूयॉर्क पहुंचे एस. जयशंकर, 50 से अधिक कार्यक्रमों में लेंगे भाग

संबंधित समाचार