साहित्यकार निजाम वेंकटेशम का निधन, सीएम ने जताया शोक
हैदराबाद। साहित्यकार, उभरते कवियों और लेखकों के संरक्षक निजाम वेंकटेशम का रविवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी मृत्यु उनके आवास पर ही हुआ। वह 76 वर्ष के थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वेंकटेशम ने प्रसिद्ध कवियों अलीशेट्टी प्रभाकर और …
हैदराबाद। साहित्यकार, उभरते कवियों और लेखकों के संरक्षक निजाम वेंकटेशम का रविवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी मृत्यु उनके आवास पर ही हुआ। वह 76 वर्ष के थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वेंकटेशम ने प्रसिद्ध कवियों अलीशेट्टी प्रभाकर और सुड्डाला अशोक तेजा को प्रोत्साहित किया। उन्होंने 80 के दशक में दिक्सूची नाम से एक कविता पत्रिका शुरू की थी।
సాహితీ సృజనకారుల ఆత్మబంధువు, సాహితీవేత్త, శ్రీ నిజాం వెంకటేశం మృతి పట్ల సీఎం శ్రీ కేసీఆర్ సంతాపం వ్యక్తం చేశారు. పేదరికంలో వున్న తెలంగాణ రచయితలు, కవుల బాగోగులను కనిపెట్టుకుంటూ, వారికి చేదోడువాదోడుగా వుంటూ, తెలంగాణ సాహిత్యం పట్ల వెంకటేశం కనబరిచిన ఆత్మీయతానుబంధం గొప్పదని అన్నారు.
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) September 19, 2022
मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने ट्वीट कर कहा कि ने तेलंगाना साहित्य के लिए वेंकटशम का प्यार महान है। वह तेलंगाना के लेखकों और कवियों की खूबियों की खोज कर रहे थे, विशेषकर जो गरीबी में हैं, उनकी मदद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि निजाम वेंकटेशम का निधन साहित्य क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
ये भी पढ़ें:-Instagram में बंदे ने ढूंढी ऐसी चीज कि मिला गया 3800000 रुपए का इनाम
