बहराइच: नगर पालिका के विद्युत कंट्रोल रूम में शार्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के नानपारा नगर पालिका के विद्युत कंट्रोल रूम में रविवार देर रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी जानकारी जानकारी सुरक्षा कर्मियों ने अधिशाषी अधिकारी को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर समय से काबू पा लिया। जिससे अधिक नुकसान नहीं हुआ है। नानपारा नगर पालिका में रविवार को …

बहराइच। जिले के नानपारा नगर पालिका के विद्युत कंट्रोल रूम में रविवार देर रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी जानकारी जानकारी सुरक्षा कर्मियों ने अधिशाषी अधिकारी को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर समय से काबू पा लिया। जिससे अधिक नुकसान नहीं हुआ है। नानपारा नगर पालिका में रविवार को अवकाश के चलते कार्यालय बंद था।

सुरक्षा गार्डों द्वारा देखरेख की जा रही थी। रविवार देर रात ढाई बजे के आसपास विद्युत कंट्रोल रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। सुरक्षा गार्डों ने अधिशाषी अधिकारी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष को आग लगने की जानकारी दी।

इसके बाद फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।।फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कंट्रोल रूम का सारा सामान जलकर राख हो गया। ईओ रेनू यादव ने बताया कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन उपकरण जल गए हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: नगर पालिका में लगा रहा प्रधानमंत्री के 73वें जन्मदिन का बैनर, नहीं गयी किसी जिम्मेदार की नजर

संबंधित समाचार