कानपुर: सिख विरोधी दंगे के मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार, एसआईटी ने अयोध्या से पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में सिख विरोधी दंगे की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने अयोध्या से एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा 76 वर्षीय ओमकार नाथ शुक्ला घटना के बाद से शहर छोड़ कर चला गया और अयोध्या में रहने लगा था। एसआईटी की जांच में आरोपित के …

कानपुर, अमृत विचार। शहर में सिख विरोधी दंगे की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने अयोध्या से एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा 76 वर्षीय ओमकार नाथ शुक्ला घटना के बाद से शहर छोड़ कर चला गया और अयोध्या में रहने लगा था।

एसआईटी की जांच में आरोपित के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले थे। जिसके बाद उसे पकड़ा गया है। डीआईजी एसआईटी बालेन्दु भूषण ने बताया अब तक 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बचे लोगों को पकड़ने के लिए शासन और कोर्ट से एसआईटी टीम को 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।

वर्ष 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगे की जांच एसआइटी ने तीन साल पहले शुरू की थी। जांच पूरी होने के बाद दंगे के 127 मृतकों के परिवारों को इंसाफ मिलने की उम्मीद जागी है।

जांच में 14 मुकदमों में गवाह मिल गए हैं और नौ मुकदमों में चार्जशीट लगाई जानी है। एसआइटी को चिह्नित 94 आरोपितों में 74 जिंदा मिले हैं और 20 की मौत हो चुकी है। अब तक 147 गवाहों के बयान लिये गए हैं।

यह भी पढ़ें:-निघासन कांड: एसपी ने जिला स्तरीय एसआईटी का किया गठन, जांच शुरू

संबंधित समाचार