बरेली: तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, फिर हरिद्वार में किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सामान खरीदने गई किशोरी को दबंग तमंचा दिखकर ऑटो से अपहरण करके पुराने रोडवेज ले गया। इसके बाद वह उसे बस से हरिद्वार ले जाकर उसे एक होटल में रोककर उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने फोन करके सारी बात पुलिस का बताई। इसके बाद आरोपी उसे …

बरेली,अमृत विचार। सामान खरीदने गई किशोरी को दबंग तमंचा दिखकर ऑटो से अपहरण करके पुराने रोडवेज ले गया। इसके बाद वह उसे बस से हरिद्वार ले जाकर उसे एक होटल में रोककर उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने फोन करके सारी बात पुलिस का बताई। इसके बाद आरोपी उसे बरेली छोड़ गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संजय नगर की रहने वाली किशोरी 29 जून को सामान लेने के लिए घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह रात तक घर नहीं लौटी। परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। 30 जून को किशोरी ने अपने भाई को फोन पर बताया कि उसे नशा देकर विशाल गुप्ता अपने साथ ले आया है।

इसके बाद लड़की के परिवार ने विशाल से कहा की वह उनकी बेटी को उन्हें दे दे वह कोई शिकायत पुलिस से नहीं करेंगे। इसपर 2 जुलाई की देर रात वह लड़की का सौ फिटा के पास छोड़ गया। तब लड़की ने उन्हें बताया कि वह विशाल उसपर तमंचा तानकर अपने साथ ऑटो से पुराने रोडवेज ले गया वहां से वह उसे हरिद्वार ले गया और वहां के एक होटल में रखकर उसे जबरन शराब सिगरेट पिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। परिवार ने इसकी शिकायत शुक्रवार को बारादरी पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

“किशोरी के परिवार की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” -शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी

संबंधित समाचार