रायबरेली: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार । बाइक सवार अधेड़ को लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया , किंतु उसकी रास्ते में ही मौत हो गई है। पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा सोमवार की रात करीब …

रायबरेली, अमृत विचार । बाइक सवार अधेड़ को लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया , किंतु उसकी रास्ते में ही मौत हो गई है। पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

यह हादसा सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ है। हरचंदपुर निवासी राज कुमार (46 वर्ष) पुत्र मंगल रात में बाइक से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर बछरावां थाना क्षेत्र के हसनगंज गांव के पास किसी वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके घायल को बछरावां सीएचसी भेजवाया। किंतु घायल की रास्ते में ही मौत हो गई है। सीएचसी ने मेमो द्वारा स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया दस हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार