नोएडा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरी, 5 की मौत
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। दिल्ली से सटे नोएडा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सूत्रों के अनुसार इस हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी …
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। दिल्ली से सटे नोएडा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सूत्रों के अनुसार इस हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक, बाउंड्री वॉल की नाली मरम्मत के दौरान लगभग 200 मीटर बाउंड्री वॉल गिरने से हादसा हुआ। कुल 12 मजदूर वहां काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा है और रेस्क्यू का काम जारी है।
यह भी पढ़ें-200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’
