बहराइच: मादा तेंदुआ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। ककरहा रेंज के महबूबनगर गांव में मंगलवार सुबह एक मादा तेंदुआ का शव मिला। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वन अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज का महबूब नगर गांव जंगल से …

बहराइच, अमृत विचार। ककरहा रेंज के महबूबनगर गांव में मंगलवार सुबह एक मादा तेंदुआ का शव मिला। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वन अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज का महबूब नगर गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव में मंगलवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के लोगों की सूचना पर वन कर्मी पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन तेंदुआ की मौत कैसे हुई है। अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रेंजर ने बताया कि तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र एक से डेढ़ वर्ष की है। तेंदुआ की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें-मैक्सिको में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, दीवार गिरने से एक की मौत, पश्चिमी तट पर सुनामी का अलर्ट

संबंधित समाचार