देहरादून: सड़क हादसे में नोएडा निवासी दो युवकों की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कोटद्वार के पोखड़ा बैजरो मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नोएडा से कोटद्वार आ रही एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। एसओ थलीसैंण सतेंद्र भंडारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है। …

देहरादून, अमृत विचार। कोटद्वार के पोखड़ा बैजरो मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नोएडा से कोटद्वार आ रही एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

एसओ थलीसैंण सतेंद्र भंडारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बीरोंखाल के तहत कोलादरिया के पास एक कार खाई में गिरने की सूचना मिली। पता चला कि कार में तीन लोग सवार थे। कार नोएडा से कोटद्वार होते हुए बीरोंखाल जा रहे थे। इस दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक रोहित, निवासी नोएडा सेक्टर 56 की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एक मृतक कुंदन सिंह निवासी ग्राम कोलिंडा बताया जा रहा है, जो रास्ते से ही रोहित के साथ कार में बैठा था। हादसे के दौरान एक युवक सुनील घायल है। जिसे पुलिस ने बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया है। सुनील की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुनील पंजेड़ा गांव का निवासी है और नोएडा में नौकरी करता है। मंगलवार को वह अपने गांव जा रहा था। जिसके लिए उसने रोहित की टेक्सी बुक की थी।

संबंधित समाचार