कश्मीर में सिनेमा हॉल के उद्घाटन पर जामा मस्जिद बंद क्यों: ओवैसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को सवाल किया कि जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया, तो श्रीनगर में जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद क्यों थी। ओवैसी ने …

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को सवाल किया कि जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया, तो श्रीनगर में जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद क्यों थी। ओवैसी ने ट्वीट किया, आपने शोपियां और पुलवामा में सिनेमा हॉल खोले हैं, लेकिन श्रीनगर जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद क्यों रहती है? कम से कम दोपहर के मैटिनी शो के दौरान इसे खोलने का आदेश दें।

ये भी पढ़ें- मुंबई तटीय सड़क परियोजना 2023 तक हो जाएगी पूरी: मुख्यमंत्री

 

 

संबंधित समाचार