मुरादाबाद : प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के छात्रों को मिलीं किताबें, डीएम के निरीक्षण का हुआ असर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के निरीक्षण का असर दिखा गया है। मंगलवार को यहां के छात्रों को निशुल्क किताबें मिल गईं तो वहीं स्मार्ट क्लास के लिए डिजिटल स्क्रीन भी ठीक करा दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के …

मुरादाबाद। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के निरीक्षण का असर दिखा गया है। मंगलवार को यहां के छात्रों को निशुल्क किताबें मिल गईं तो वहीं स्मार्ट क्लास के लिए डिजिटल स्क्रीन भी ठीक करा दी गई।

ठीक हुआ डिजिटल क्लास का डिजिटल स्क्रीन का डिस्प्ले मानीटर

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण में दिए निर्देश के क्रम में प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में निशुल्क किताबें छात्रों को उपलब्ध करा दी गई है। स्मार्ट क्लास संचालन के लिए डिजिटल स्क्रीन को भी इंजीनियर बुलाकर ठीक करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूल में शौचालय निर्माण के साथ ही स्वच्छ पेयजल का प्रबंध भी बहुत जल्द कराएंगे।

बता दें कि जिलाधिकारी ने सोमवार को अपने गोद लिए स्कूल प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया था। इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता में कमी और सुविधाएं न होने पर नाराजगी जताकर बीएसए को इसे दूर कराने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस ने कसी गोकशों की नकेल, सात के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार