अयोध्या: जिले में खोले जाएंगे 125 धान क्रय केंद्र, लागू होगी टोकन व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। एक अक्टूबर से होने वाली धान की खरीद को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार 125 क्रय केन्द्र खोले जाने की व्यवस्था की गई है। किसानों को असुविधा न हो इसके लिए टोकन व्यवस्था भी लागू की जायेगी। खाद्य एवं विपणन विभाग ने धान की खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप …

अयोध्या। एक अक्टूबर से होने वाली धान की खरीद को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार 125 क्रय केन्द्र खोले जाने की व्यवस्था की गई है। किसानों को असुविधा न हो इसके लिए टोकन व्यवस्था भी लागू की जायेगी। खाद्य एवं विपणन विभाग ने धान की खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है।

क्रय केंद्रों के स्थानों को चयनित कर लिया गया हैं। केंद्रों पर पहली अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग ने कील-कांटा दुरुस्त करने लगा है। डिप्टी आरएमओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 125 सरकारी धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कोशिश की गई है कि किसानों को धान बेचने के लिए ज्यादा दूरी तय न करनी पड़ी। उन्होंने बताया की डंपिंग की समस्या से निपटने के भी इस बार खास इंतजाम किए गए हैं। लोडिंग-अनलोडिंग को सुनिश्चित करने के लिए एक अलग से टीम बना दी गई है। अब तक 3700 से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं। उनकी सुविधा के लिए केंद्रों पर टोकन व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर सिर्फ पंजीकृत किसानों का ही धान तौला जायेगा।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: राज्यमंत्री सुरेश पासी ने किया धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

संबंधित समाचार