अयोध्या: पुलिस व स्वाट टीम ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइकें और असलहा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज,अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने कोतवाली इलाके से तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की दो बाइक व असलहा बरामद किया है। तीनों का चालान कर दिया गया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने महबूबगंज के पास से तीन युवक को गिरफ्तार किया, जिनके पास से दो चोरी की बाइक, एक तमंचा …

गोसाईगंज,अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने कोतवाली इलाके से तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की दो बाइक व असलहा बरामद किया है। तीनों का चालान कर दिया गया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने महबूबगंज के पास से तीन युवक को गिरफ्तार किया, जिनके पास से दो चोरी की बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया।

आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ हिमांशु निवासी मिल्कीपुर, सचिन गिरी निवासी पलिया लोहानी हैरिंगटनगंज थाना इनायतनगर व सचिन कुमार निवासी सेमरौना थाना धनपतगंज सुल्तानपुर के रूप में हुई। एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक बरामद बाइक में से एक बाइक बीते 29अगस्त को गोसाईगंज कोतवाली इलाके से गायब हुई थी। आरोपी गौरव के खिलाफ जनपद के कई थानों में केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें:-APSSC प्रश्न पत्र लीक मामले में अरुणाचल पुलिस ने किया पांच लोगों को गिरफ्तार

संबंधित समाचार