BREAKING: लखनऊ में गैस से भरा टैंकर पलटा, गैस रिसाव से इलाके में दहशत
लखनऊ। सरोजनी नगर के अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में इंडियन गैस से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से तेज गैस का रिसाव होने लगा। इससे वहां के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड इंस्पेक्टर आनन-फानन में अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने 500 मीटर तक के एरिया को …
लखनऊ। सरोजनी नगर के अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में इंडियन गैस से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से तेज गैस का रिसाव होने लगा। इससे वहां के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड इंस्पेक्टर आनन-फानन में अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने 500 मीटर तक के एरिया को खाली करा दिया है। आस पास के लोगों में इससे दहशत का माहौल बना हुआ है।
