बहुमंजिला इमारत से गिरी चार वर्ष की मासूम, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी के सुशांतगोल्फ सिटी थानाक्षेत्र अन्तर्गत ओएमएक्स हाइट्स के आर टू टॉवर में खेलते वक्त एक चार साल की बच्ची गिरी गई। जब तक परिजन बच्ची को अस्पताल के लेकर पहुंचे तब तक मासूम की मौत हो गई। उधर इस हादसे की सूचना सोशल मीडिया वीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई तो …

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी के सुशांतगोल्फ सिटी थानाक्षेत्र अन्तर्गत ओएमएक्स हाइट्स के आर टू टॉवर में खेलते वक्त एक चार साल की बच्ची गिरी गई। जब तक परिजन बच्ची को अस्पताल के लेकर पहुंचे तब तक मासूम की मौत हो गई। उधर इस हादसे की सूचना सोशल मीडिया वीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई तो उसके बाद पुलिस हरकत में आई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया है।

सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र निवासी बैजनाथ चौरसिया मजदूरी करता हैं। वह पत्नी सोनम और बेटी तान्या चौरसिया (04) के साथ एक झोपड़पट्टी में रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी सोनम लोगों के घरों में चौका-बर्तन का काम करती है। मंगलवार की शाम सोनम बेटी तान्या को लेकर ओएमएक्स हाइट्स के आर टू टॉवर के 18वीं मंजिल में काम करने गई थी।

यह घटना शाम साढ़े छह बजे की है। जब सोनम फ्लैट का कचरा बाहर ड़ालने के लिए बाहर निकली और उसकी बेटी अपनी मां के पीछे-पीछे चली आई। खेलते-खेलते तान्या सीढ़ियों पर लगे रेलिंग पर चढ़ गई। अचानक तान्या का बैलेंस बिगड़ गया और वह 18वीं मंजिल की रेलिंग से नीचे गिर गई। बच्ची के नीचे गिरने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन बच्ची को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: डेढ़ साल की बच्ची की मौत, पिता पर हत्या का आरोप

संबंधित समाचार