अमरोहा: किसानों ने गन्ना समिति का किया घेराव, धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध
अमरोहा, अमृत विचार। गन्ना पेराई सत्र 2022- 23 के लिए पूर्व की भांति गन्ना सेंटर मिलक नारायणपुर की मांग को लेकर के लिए कई गांव के किसानों ने गन्ना समिति का घेराव कर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। मंगलवार को गन्ना समिति अमरोहा में गांव सुंदरपुर चाउपुरा, आबी हफिजपुर, पेगंबरपुर, काजी खेड़ा, फाजलपुर समेत कई …
अमरोहा, अमृत विचार। गन्ना पेराई सत्र 2022- 23 के लिए पूर्व की भांति गन्ना सेंटर मिलक नारायणपुर की मांग को लेकर के लिए कई गांव के किसानों ने गन्ना समिति का घेराव कर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
मंगलवार को गन्ना समिति अमरोहा में गांव सुंदरपुर चाउपुरा, आबी हफिजपुर, पेगंबरपुर, काजी खेड़ा, फाजलपुर समेत कई गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने गन्ना समिति सचिव का घेराव किया कर मांग कर कहा कि उनका गन्ना सेंटर पूर्व की भांति मिलक नारायणपुर मिल का सेंटर लगाए जाए। इस दौरान डॉ नरेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका गन्ना क्रय केंद्र पिछले वर्ष मिलक नारायणपुर का था। जिसको गन्ना सत्र के अंतिम दिनों में स्योहारा मिल का क्रय केंद्र लगा दिया गया था। किसानों ने उस समय भी विरोध किया था।
आठ सितंबर को भी गन्ना समिति के अधिकारियों से स्योहारा शुगर मिल का सेंटर हटाने व मिलक नारायणपुर का सेंटर लगाने की बात की थी, लेकिन गन्ना समिति अधिकारियों द्वारा शुगर मिल के मालिकों के साथ-साथ सांठगांठ करके गन्ने का सेंटर स्योहारा शुगर मिल को कर दिया है, जबकि क्षेत्र के सभी गांव के किसान पहले की भांति मिलक नारायणपुर का ही क्रय केंद्र लगवाना चाहते हैं। इसी मांग को लेकर सैंकड़ों किसानों ने धरना प्रदर्शन कर गन्ना सचिव से मांग की।
डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि गन्ना सचिव ने प्रस्ताव बनाकर गन्ना आयुक्त को भेज दिया है ताकि गांव का गन्ने का सेंटर पूर्व की भांति मिलक नारायणपुर स्थित त्रिवेणी शुगर मिल में हो जाए। इस अवसर पर नरेश शर्मा ,योगेंद्र सिंह ,कुसमेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सौरभ चौधरी, संजीव कुमार, अनु पाल सिंह ,अनित कुमार ,वरुण चौधरी, नवनीत सिंह, जयपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, डॉ. अंगद चौहान आदि किसान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मदरसों के सर्वे के लिए आगे आए मुस्लिम धर्म गुरु, प्रशासन का कर रहे सहयोग
